डिजिटल डेस्क- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक बेबस पति ने कई बार अपनी पत्नी को समझाया पर वह नहीं मानी। मजबूर होकर पति को अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कर दी। दरअसल यह पूरी घटना शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र गांव रामनगर की है। रामनगर के रहने वाले मनोज की शादी पीलीभीत की रहने वाली रूबी से हुई थी। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे और मनोज और रूबी को एक बेटा और बेटी है। रूबी का कुछ दिन पहले कौशल नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।
पूर्व में भी कई बार पत्नी को समझा चुका है पति
जब इसकी जानकारी मनोज को हुई तो मनोज ने रूबी को डांटा और समझाया। कुछ दिन तक तो रूबी घर परिवार के साथ दिखावे में सही चलते हुए दिखाई दे रही थी, लेकिन फिर एक दिन मनोज काम से बाहर गया हुआ था तो रूबी ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। जब मनोज वापस आया तो उसने रूबी और रूबी के आशिक कौशल को एक साथ देख लिया फिर मनोज का गुस्सा होना लाजिमी था। मनोज ने गुस्से में आकर रूबी के परिजनों को बुलाया और कहा कि इसकी शादी इसके प्रेमी से कर दी जाए। इस बात को लेकर पहले तो परिजनों ने इनकार किया फिर परिजन मान गए । मनोज और रूबी इस बात पर सहमत हो गए रूबी के आशिक कौशल को निगोही बुलाया गया और वहां पर उन दोनों की शादी कर दी गई।
क्षेत्र में हो रही है चर्चा
अब यह शादी शाहजहांपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है तो वहीं रूबी और मनोज के दोनों बच्चों को मनोज ने रूबी के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है की सहमति से हुई शादी पर हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। किसी की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है मनोज रूबी की शादी करने के बाद अपने घर अकेला वापस चला आया।