KNEWS DESK – टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह कुछ ऐसी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। शो के इतिहास की सबसे विवादित कंटेस्टेंट मानी जाने वाली प्रियंका जग्गा की घर में वापसी की अटकलें जोरों पर हैं। और अब ये सिर्फ अटकलें नहीं, खुद प्रियंका ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
मेकर्स ने किया प्रियंका को एप्रोच?
प्रियंका जग्गा ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें बिग बॉस 19 के लिए फिर से बुलावा आया है। उन्होंने लिखा, “10 साल पहले मैं बिग बॉस का हिस्सा थी। इसने मेरी ज़िंदगी बदल दी। मेरे होस्ट सलमान खान के साथ लड़ाई हुई थी और मैं शो छोड़कर आ गई थी। अब फिर से बिग बॉस ने मुझे बुलाया है। शायद इस बार फेम के लिए नहीं, बल्कि क्लोजर के लिए।” प्रियंका का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसने दर्शकों के बीच जिज्ञासा और बहस दोनों को जन्म दे दिया है।
https://www.instagram.com/p/DM9s9bcyfok/
सलमान खान और प्रियंका की अनबन थी जगजाहिर
बिग बॉस सीजन 10 के दौरान प्रियंका जग्गा को शो में बदतमीजी, अपमानजनक भाषा और असंवेदनशील बर्ताव के चलते सलमान खान ने खुद शो से बाहर का रास्ता दिखाया था। उस वक्त सलमान ने यहां तक कह दिया था कि अगर प्रियंका कभी इस शो या चैनल पर नजर आईं, तो वो खुद इस शो से नाता तोड़ लेंगे।
ऐसे में अब जब ये खबर आई है कि उन्हें फिर से शो में एंट्री का ऑफर दिया गया है, तो ये बात फैंस और इंडस्ट्री के लिए सपना सा लग रहा है।
प्रियंका ने मांगा फैंस से जवाब
अपने पोस्ट में प्रियंका ने आगे पूछा कि “क्या मुझे इस शो का हिस्सा बनना चाहिए? क्या मुझे आगे बढ़ जाना चाहिए या बिग बॉस हाउस में दोबारा कदम रखना चाहिए?” उनका ये सवाल अब सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बन चुका है। कुछ लोग उनकी वापसी के पक्ष में हैं, तो कुछ अब भी उन्हें शो में दोबारा देखने के पक्ष में नहीं हैं।