शिव शंकर सविता- फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के दमहा नाले के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी और यह हत्या उसके ही गांव के युवक ने की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक सर्वेश निषाद (25) को शक था कि उसके पिता की मौत उस महिला द्वारा जहर देने से हुई थी। इसी संदेह और बदले की भावना में उसने महिला को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
साथ में पी शराब, नशे में होने पर महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ
पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला ने पहले बाजार से सब्जी और शराब खरीदी। दोनों ने पहले घर में और फिर पास की झाड़ियों में बैठकर शराब पी। जब महिला नशे की हालत में बेसुध हो गई तो युवक ने उसके मुंह पर जोरदार वार किया और फिर उसके गुप्तांगों में हाथ डालकर अंदर की मांसपेशियों को नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, महिला का शव दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला।

आरोपी दुष्कर्म की बात से करता रहा इंकार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है लेकिन दुष्कर्म से इनकार किया है। पुलिस जुटी जांच में फिलहाल किशनपुर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक महिला के हैं 6 बच्चे
जानकारी के अनुसार महिला के छह-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी नौ साल और सबसे छोटा बेटा छह माह का है। पति ने बताया कि आरोपी घर से कुछ दूर रहता है। उसका अक्सर घर आना-जाना था। उसकी पत्नी पर आरोपी अपने पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा रहा है।

एक साल पहले हुई थी आरोपी पिता की जहर से मृत्यु
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सर्वेश को शक था कि महिला ने एक साल पहले उसके पिता को जहर देकर मारा था। इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक साजिश रची और इस क्रूर हत्या को अंजाम दिया। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि महिला और सर्वेश के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे और हत्या की वजह सिर्फ शक नहीं बल्कि कोई और गहरी रंजिश भी हो सकती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कई एंगल से जांच की जा रही है।