पिता के निधन के बाद काम पर लौटीं मन्नारा चोपड़ा, भावुक पोस्ट में जताया फैंस का शुक्रिया

KNEWS DESK – अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 16 जून को उन्होंने अपने पिता रमन राय हांडा को खो दिया था। पिता का साया सिर से उठ जाना किसी भी इंसान के लिए बेहद दर्दनाक होता है, और मन्नारा के लिए भी ये वक्त बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, अब उन्होंने खुद को संभालते हुए एक बार फिर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की ओर रुख कर लिया है।

काम पर वापसी की जानकारी सोशल मीडिया से

मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के ज़रिए बताया कि वह अब काम पर लौट रही हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इस मुश्किल समय में आपने मुझे और मेरे परिवार को जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करती हूं। अब मैं दिल से ग्रेटिट्यूड के साथ काम पर वापस लौट रही हूं।” इस कैप्शन के साथ मन्नारा ने चार बॉक्स के साथ एक ग्राफिकल पोस्ट भी शेयर किया, जो उनके इमोशनल हालात और नए सफर की शुरुआत को दर्शाता है।

मन्नारा के इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ढेर सारा प्यार और हिम्मत दी है। एक यूजर ने लिखा, “आप बहुत बहादुर हैं।” दूसरे ने कहा, “माई स्ट्रॉन्ग गर्ल, आगे बढ़ो।” किसी ने लिखा, “हमें आप पर गर्व है, हमारी रानी का वेलकम है।” वहीं एक और फैन ने लिखा, “इस मुश्किल वक्त में आपकी मजबूती इंस्पायरिंग है।”

प्रियंका चोपड़ा ने भी जताया था शोक

मन्नारा के पिता के निधन पर उनकी कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी दुख जाहिर किया था। प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर कर फूफाजी के लिए श्रद्धांजलि दी थी और मन्नारा को भावनात्मक तौर पर सहारा दिया था।

पिता को खोने के बाद मन्नारा कुछ वक्त के लिए पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर रहीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कुछ समय तक कोई एक्टिविटी नहीं दिखी। लेकिन अब उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभालते हुए काम पर लौटने का साहस दिखाया है, जो उनकी प्रोफेशनलिज़्म और हिम्मत का उदाहरण है।