Skip to content
  • Sunday, August 2, 2026

  • Home
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • आगरा
      • उन्नाव
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • रायबरेली
      • इटावा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • नोएडा
      • बाँदा
    • उत्तराखण्ड
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • राजनीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • Knews Campus
  • Live TV
  • Job
  • Home
  • भारत
  • भारत में ब्लॉक हुआ Reuters का X अकाउंट, सरकार ने कहा– हमने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया
बड़ी खबर भारत

भारत में ब्लॉक हुआ Reuters का X अकाउंट, सरकार ने कहा– हमने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया

July 6, 2025
Tanvi Saxena

KNEWS DESK-  रविवार को अचानक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters का मुख्य X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया, जिससे सोशल मीडिया और मीडिया जगत में हलचल मच गई। यूजर्स को अकाउंट खोलते समय यह संदेश दिखाई देने लगा:
“@Reuters has been withheld in India in response to a legal demand.”

इस संदेश से यह संकेत मिला कि अकाउंट को किसी कानूनी अनुरोध के तहत भारत में प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, जल्द ही भारत सरकार ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के प्रवक्ता ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा “भारत सरकार ने Reuters के X हैंडल को ब्लॉक करने के लिए कोई कानूनी आदेश नहीं दिया है। हम X के साथ मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए लगातार संपर्क में हैं।” इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अकाउंट को ब्लॉक करने के पीछे भारत सरकार की सीधी भूमिका नहीं है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मामला संभवतः तकनीकी त्रुटि का है। बताया जा रहा है कि 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कुछ X हैंडल्स पर प्रतिबंध को लेकर एक आदेश तैयार किया गया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया था। ऐसा संदेह है कि X ने पुराने आदेश को गलती से लागू कर दिया, जिसके चलते Reuters का मुख्य हैंडल भारत में प्रतिबंधित हो गया।

दिलचस्प बात यह है कि Reuters से जुड़े अन्य हैंडल जैसे:

  • Reuters Tech News

  • Reuters Fact Check

  • Reuters Asia

  • Reuters China

भारत में अब भी सक्रिय और उपलब्ध हैं। जबकि मुख्य अकाउंट @Reuters और @ReutersWorld को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

Reuters X account withheld in India

X की कंटेंट ब्लॉकिंग नीति के अनुसार, जब कोई सरकार किसी कंटेंट या अकाउंट को लेकर कानूनी अनुरोध करती है, तो प्लेटफॉर्म उस देश विशेष में कंटेंट को “withheld” कर देता है। ऐसे में यूजर को संबंधित पेज पर यह संदेश दिखाई देता है कि सामग्री को “कानूनी मांग” के चलते देश में अवरुद्ध किया गया है।

भारत सरकार के स्पष्ट इनकार और X के साथ संपर्क बनाए रखने की पुष्टि के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही @Reuters और @ReutersWorld अकाउंट्स को भारत में फिर से बहाल कर दिया जाएगा। यह घटना न केवल तकनीकी चूक को उजागर करती है, बल्कि सोशल मीडिया और समाचार प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते निगरानी और नियंत्रण तंत्र की संवेदनशीलता को भी रेखांकित करती है।

ये भी पढ़ें-   कांवड़ यात्रा से पहले होटल-ढाबा नाम बदलने पर बाबा रामदेव की दो टूक, “सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू, नाम छुपाना गलत”

Share on Social Media
xfacebookemailwhatsapp
Tags: INDIA, Reuters, X account

Post navigation

कांवड़ यात्रा से पहले होटल-ढाबा नाम बदलने पर बाबा रामदेव की दो टूक, “सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू, नाम छुपाना गलत”
पीलीभीतः गस्त के दौरान दुकान बंद कराने पर सिपाही के साथ हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल

Recent Posts

  • दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, कक्षा 9 की 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल
  • ‘मेरे पास सिर्फ 5 मिनट, PM का संदेश ज्यादा जरूरी’… डीके शिवकुमार बोले- पूरा कर्नाटक आपके साथ
  • Friendship Day 2026: कैसे एक कवि बना अकबर का सबसे करीबी दोस्त? जानिए बीरबल की दिलचस्प कहानी
  • AIIMS Nursing Admission 2026: B.Sc की चॉइस फिलिंग शुरू, M.Sc काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी
  • भारत ने रचा इतिहास… सफदरजंग अस्पताल में दुनिया की पहली रोबोटिक हार्ट वॉल्व सर्जरी का दावा, जानें कैसे हुआ चमत्कार
  • ‘जीवन में कभी नहीं होगी गलती…’, अमित शाह ने युवाओं से क्यों की ‘गीता रहस्य’ पढ़ने की अपील?
  • CWG 2026: गुलवीर सिंह ने फिर रचा इतिहास, 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर कर दिया बड़ा कमाल

लोकप्रिय खबर

education

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, कक्षा 9 की 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल

August 2, 2026
Aditi Srivastava
बड़ी खबर भारत

‘मेरे पास सिर्फ 5 मिनट, PM का संदेश ज्यादा जरूरी’… डीके शिवकुमार बोले- पूरा कर्नाटक आपके साथ

August 2, 2026
Ayushi Mishra
education

Friendship Day 2026: कैसे एक कवि बना अकबर का सबसे करीबी दोस्त? जानिए बीरबल की दिलचस्प कहानी

August 2, 2026
Aditi Srivastava
education

AIIMS Nursing Admission 2026: B.Sc की चॉइस फिलिंग शुरू, M.Sc काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी

August 2, 2026
Aditi Srivastava

Contact Us

Mail Id
[email protected]

Phone:
7800009900

Address:

63/2C, The Mall Road, Noronha Crossing, Canal Patri, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

Categories

Owner

Anurag Kumar Agarwal

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009900



Managing Editor (Digital Wing)

Deepali Srivastava

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 9026692259



Managing Editor (Broadcast)

Durgendra Singh Chauhan

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009813

Disclaimer: Please note K News India is Free to Air Hindi News Channel

Recent Posts

education

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, कक्षा 9 की 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल

August 2, 2026
Aditi Srivastava
बड़ी खबर भारत

‘मेरे पास सिर्फ 5 मिनट, PM का संदेश ज्यादा जरूरी’… डीके शिवकुमार बोले- पूरा कर्नाटक आपके साथ

August 2, 2026
Ayushi Mishra
education

Friendship Day 2026: कैसे एक कवि बना अकबर का सबसे करीबी दोस्त? जानिए बीरबल की दिलचस्प कहानी

August 2, 2026
Aditi Srivastava
© Copyright 2022. All the Rights Reserved.Knews India, Kanpur