सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या के बाद चल रहा इलाज

KNEWS DESK-  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट संबंधी तकलीफ के कारण अस्पताल लाया गया था, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 78 वर्षीय सोनिया गांधी की निगरानी की जा रही है और उनका इलाज सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में किया जा रहा है।

अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, “श्रीमती सोनिया गांधी को रविवार रात 9 बजे भर्ती किया गया। उन्हें पेट से जुड़ी समस्या थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।”

सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है। 9 जून को उन्होंने इसी अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था। इससे पहले शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भी उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद कुछ टेस्ट करवाए थे। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लगातार अस्पताल में उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़ें-  उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत दो लाख से अधिक विवाह पंजीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने बताया ऐतिहासिक बदलाव