सरलपारा असम का प्राकृतिक सुंदरता विरासत का संगम, वीकेंड पिकनिक के लिए जरूर बनाएं प्लान

KNEWS DESK- असम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक खूबसूरत राज्य है, जो अपनी मनमोहक प्राकृतिक छटाओं, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की नीलगिरी पहाड़ियां, चाय बागान और ब्रह्मपुत्र नदी इसकी पहचान बन चुकी हैं। धार्मिक आस्था का केंद्र कामाख्या देवी मंदिर।

 

 गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यह शक्ति पीठों में से एक माना जाता है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा उमानंद मंदिर, दीपोर बिल और असम राज्य संग्रहालय भी दर्शनीय स्थल हैं।

सरलपारा असम का छुपा हुआ स्वर्ग

गुवाहाटी से लगभग 226 किलोमीटर और कोकराझार शहर से करीब 56 किलोमीटर दूर स्थित सरलपारा, असम का एक शांत और सुंदर गांव है। यह भारत-भूटान सीमा के निकट स्थित है, और अपनी प्राकृतिक सुंदरता व शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

सरलपारा की सबसे बड़ी खासियत है इसके खुले घास के मैदान, पास बहती निर्मल नदी और हरियाली से भरे चाय बागान। यहां का शांत वातावरण और मनमोहक सूर्योदय-सूर्यास्त पर्यटकों को शहरी भागदौड़ से दूर एक सुकून भरा अनुभव देते हैं। यहां के रंग-बिरंगे फूल इस जगह की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं।

वीकेंड पिकनिक और रोमांच का सही ठिकाना

सरलपारा को असम का सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट माना जाता है। खासकर वीकेंड्स पर यहां स्थानीय और बाहरी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। खास तौर पर फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए यह एक स्वर्ग समान जगह है।

सरलपारा के पास घूमने लायक जगहें

सरलपारा के आसपास भी कई प्राकृतिक और पर्यटन स्थल हैं:

  • रायमोना राष्ट्रीय उद्यान: यहां विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों और वनस्पतियों को करीब से देखने का मौका मिलता है।
  • उल्टापानी रिजर्व फॉरेस्ट: यह जगह पक्षियों और अन्य जीवों की प्रजातियों के लिए जानी जाती है।
  • चाय के बागान: इस क्षेत्र के चाय बागान पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं और यहां घूमना एक अनोखा अनुभव होता है।

यदि आप प्रकृति की गोद में कुछ शांत और सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो असम का सरलपारा आपके लिए एक आदर्श स्थान हो सकता है। यह जगह न सिर्फ सुकून देती है, बल्कि एडवेंचर और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से भरपूर है।