करिश्मा कपूर के Ex पति संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना

KNEWS DESK-  बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार रात इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद कपूर परिवार और उनके करीबी दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई है।

संजय कपूर के निधन की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ गुरुवार देर रात करिश्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। दोनों की आंखों में उदासी और चेहरे पर ग़म साफ नजर आया। करीना गाड़ी में सिर झुकाए बैठी दिखीं, जबकि सैफ भी बेहद गंभीर मुद्रा में नजर आए।

इसके अलावा करिश्मा की करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी करिश्मा के घर पहुंचीं। अमृता के साथ उनके पति शकील लदाक भी मौजूद थे। सभी ने करिश्मा को इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया।

हालांकि करिश्मा कपूर ने अभी तक अपने पूर्व पति के निधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

संजय और करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटी समायरा और बेटा कियान। 2010 में करिश्मा दिल्ली छोड़कर मुंबई आ गई थीं और 2014 में दोनों ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की, जो जून 2016 में पूरा हुआ। तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा भी है।

संजय कपूर की अचानक हुई मौत से बॉलीवुड और उनके जानने वालों में गहरा शोक है। उनके परिवार और दोस्तों को इस कठिन समय में strength और शांति मिले, यही सभी की कामना है।

ये भी पढ़ें-  अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, बोला- किसी करिश्मे से कम नहीं, अस्पताल में चल रहा इलाज