यूक्रेन का रूसी एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, 40 से अधिक लड़ाकू विमान रनवे पर ही हुए तबाह

डिजिटल डेस्क- यूबीएस (यूक्रेन की सिक्‍योरिटी सर्विस) की तरफ से यूक्रेन द्वारा रूसी एयरबेस पर हमले की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर ड्रोन से बड़ा हमला किया है। इस हमले में रूस के 40 से अधिक बॉम्बर जेट्स का नामो निशान मिट गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को हुए इस हमले में रूस में दो पुलों को निशाना बनाया गया है जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है।

पूर्वी साइबेरिया एयरबेस को बनाया गया निशाना

सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन ने रूसी मिलिट्री एयरक्राफ्ट के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला बोला है। बताया जा रहा है कि पूर्वी साइबेरिया में एक बेस को निशाना बनाया गया है जो इसकी सीमा से हजारों किलोमीटर दूर है। सूत्रों के अनुसार यूक्रेन की सिक्‍योरिटी सर्विसेज रूस में मोर्चे से दूर दुश्मन के बॉम्‍बर्स को खत्‍म करने के मकसद से बड़े पैमाने पर खास अभियान चला रही हैं। सूत्रों ने बताया है कि लक्षित बेलाया एयर बेस में हमले की वजह से आग भी लग गई है।

इन विमानों को पहुंचा नुकसान

SBU ने बताया कि इस ऑपरेशन में रूस के A-50, Tu-95 और Tu-22M3 जैसे विमानों को निशाना बनाया गया। A-50 विमान रूस के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह दुश्मन की एयर डिफेंस, मिसाइलों और फाइटर जेट्स की पहचान करने और लक्ष्य तय करने में मदद करता है। इसकी कीमत करीब 350 मिलियन डॉलर है और रूस के पास इसकी संख्या बेहद सीमित है।

Tu-95, एक पुराना लेकिन खतरनाक बमवर्षक है जो परमाणु और क्रूज मिसाइलें ले जाने में सक्षम है। वहीं Tu-22M3 एक सुपरसोनिक बमवर्षक है जो 4,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और इसे गिराने के लिए अमेरिका का पैट्रियट या यूरोपीय SAMP-T सिस्टम चाहिए। दोनों ही विमान यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल दागने में इस्तेमाल हो रहे थे।