शर्मनाकः कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म

संभल-  संभल कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मां के साथ पीडिता ने थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई तो खाकी भी सन्न रह गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें पूरा मामला संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी कलयुगी पिता

माँ की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते दिन गुरुवार को हुई थी, लेकिन लड़की की मां की शिकायत के बाद यह मामला प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की है। उसके बड़े भाई और छोटे भाई भी हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मां पीड़िता के साथ हजरत नगर गढ़ी थाने पहुंची और अपने पति पर बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया।

जानकारी देते सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र

विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने बीते दिन गुरुवार को दिन में उसकी बेटी को घर अकेला होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने विरोध किया तो पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने पुलिस को शिकायत का हवाला देते हुए कहा, “जब मां घर लौटी तो बेटी रो रही थी। पूछने पर पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।” इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।” शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पिता को जिला संयुक्त अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।