गंदा पानी फेंकने के विरोध में महिला का सिर धड़ से कर दिया अलग, थाने पहुंच आरोपी ने किया सरेंडर

दुमका- टाउन थाना क्षेत्र के केवीके क्षेत्रीय बिरसा कृषि अनुसंधान केन्द्र के पीछे केवटपाड़ा मोहल्ले में गंदा पानी बहाने का विरोध करने पर युवक ने धारदार हथियार से वार कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना बुधवार देर शाम की है। बीच-बचाव करने के दौरान महिला के पति मनोज कुमार सिंह भी जख्मी हो गए। जख्मी मनोज को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। डीएसपी इकुद डुंगडुंग के अलावा टेक्निकल सेल व फिंगर प्रिंट की टीम ने मौके पर जांच की। हत्यारोपी  फुलचंद्र साह उर्फ छोटू ने नगर थाना में सरेंडर कर दिया।

घटना की जानकारी देती मृतका की बेटी जूही

गंदा पानी बना हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार केवटपाड़ा मोहल्ले की गली में आरोपी युवक के घर के पीछे महिला का मकान है। युवक अक्सर गली में गंदा पानी फेंक दिया करता था, जिस कारण महिला के परिवार वालों को आने-जाने में परेशानी होती थी। बुधवार की शाम में विमला देवी पति मनोज कुमार सिंह के साथ बाजार गयी थी। वह जब लौटते समय गली में घुसी तो देखा कि रोड में गंदा पानी बह रहा है। महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए युवक पर बरस पड़ी। विवाद बढ़ने पर युवक ने घर से धारदार हथियार निकाला और महिला के गर्दन में वार कर दिया। इससे महिला का सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर पड़ा। धड़ कुछ दूरी पर जाकर गिरा। सूचना मिलने पर बेटी पहुंची और जोर शोर से चिल्लाने लगी। लोगों की सूचना पर नगर थाना प्रभारी एनके प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद लगी भीड़

निर्मम हत्या के बाद फैली क्षेत्र में सनसनी

महिला के सिर धड़ से अलग कर दिए जाने के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । आसपास के लोग भी काफी संख्या में जुट गए। भारी संख्या में पुलिस बल को घटना स्थल पर बुला लिया गया और पूरी गली को बेरीकेडिंग कर दी गई। पूरा क्षेत्र पुलिस कि छावनी में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों से पता चला कि मृतका विमला देवी के पति मनोज सिंह सरैयाहाट के एक मध्य विधालय में शिक्षक हैं। केवीके के पीछे केवटपड़ा मुहल्ले में वे मकान बनाकर रह रहे थे। मनोज सिंह के एक बेटा ओर एक बेटी हैं।बेटा मध्य प्रदेश के एक पॉलीटेक्निक में लेक्चरर हैं। मनोज स्कुल से आने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ सामान लेने के लिए बाजार गए थे। वापस आने के दौरान युवक से विवाद हो गाया ओर आवेश में आकर युवक नें धारदार हथियार से वार कर महिला कि हत्या कर डाला। इधर लोगों का कहना हैं कि आरोपी युवक अपने रिटायर पिता एवं बड़े भाई के साथ रहता था।