KNEWS DESK- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की है। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटcbseresults.nic.in के अलावा DigiLocker पर भी देख सकते हैं।
हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
-
लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.64%
-
लड़कों का पास प्रतिशत: 85.70%
CBSE की 12वीं परीक्षा में इस बार कुल 17,04,367 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 16,92,794 छात्रों ने परीक्षा दी और 14,96,307 छात्र सफल हुए। खास बात यह रही कि पिछले साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने 13 मई को ही परिणाम जारी किया है।
अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को रोकने के उद्देश्य से इस साल भी CBSE ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि, बोर्ड की ओर से यह बताया गया है कि टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। ये डिजिटल प्रमाण पत्र DigiLocker के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
बोर्ड ने पहले ही छात्रों को DigiLocker का एक्सेस उपलब्ध करा दिया था। संबंधित स्कूलों ने छात्रों को PIN कोड पहले ही प्रदान कर दिए थे, जिससे वे आसानी से लॉगइन कर परिणाम और प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे रोहित-विराट! आखिर क्यों सुनील गावस्कर ने कही ये बात?