KNEWS DESK – कलर्स टीवी का लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक तरफ शो के दिलचस्प फॉर्मेट ने दर्शकों को बांध रखा है, वहीं अब रजत दलाल की संभावित एंट्री ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या रजत दलाल इस सीजन में एल्विश यादव के साथ दिखाई देंगे?
क्या परमानेंट होंगे रजत दलाल या सिर्फ गेस्ट एंट्री?
इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, रजत दलाल शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में जल्द नजर आ सकते हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि रजत की एंट्री शो में एल्विश यादव के साथ जोड़ी के रूप में होगी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रजत शो में बतौर गेस्ट आ रहे हैं या फिर उन्हें परमानेंट कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल किया जाएगा।
शो के हालिया एपिसोड्स में एक और बड़ी एंट्री देखने को मिली है – जैस्मिन भसीन की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैस्मिन ने जाने-माने सिंगर राहुल वैद्य को रिप्लेस किया है। जैस्मिन की शो में वापसी ने दर्शकों को खासा उत्साहित किया है, और उनके फैंस उन्हें किचन में देखने के लिए बेताब हैं।
पुराने कंटेस्टेंट्स की हुई वापसी
इस सीजन में पुराने फेवरेट कंटेस्टेंट्स की भी जोरदार वापसी हो रही है। निया शर्मा, रीम समीर शेख और करण कुंद्रा जैसे पॉपुलर चेहरे शो में फिर से धमाल मचा रहे हैं। इन सभी की केमिस्ट्री और फन भरे अंदाज़ ने शो को पहले से भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना दिया है।
फैंस कर रहे हैं रजत की एंट्री का इंतजार
रजत दलाल की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज़ है। कुछ लोग उन्हें एल्विश यादव के साथ स्क्रीन शेयर करते देखने को लेकर एक्साइटेड हैं, तो कुछ इसे सिर्फ अफवाह मान रहे हैं। अब यह तो समय ही बताएगा कि रजत दलाल की यह एंट्री महज एक गेस्ट अपीयरेंस होगी या वह शो में लंबे वक्त तक टिकेंगे।