अलीगढ़ में दामाद के साथ भागने वाली सास मामले में आया नया मोड़, पुलिस के सामने कही ये बात…

KNEWS DESK- बिगत दिनों अलीगढ़ में अपनी बेटी के होने वाले पति अर्थात् होने वाले दामाद के साथ सास अनीता देवी के भागने का मामला सुर्खियों में था। हर दिन इस मामले में कुछ न कुछ अपडेट्स आ रही थी। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। अलीगढ़ पुलिस ने सास और दामाद को हिरासत में ले लिया है और थाने में रखा हुआ है। इस मामले में अनीता देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें अनीता देवी अपने पति जितेन्द्र पर आरोप लगा रही है।

सास ने ये कहा वीडियो

वायरल वीडियो में अनीता देवी अपने ही पति जितेन्द्र पर आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो में अनीता देवी के अंश….

  • सवाल- कहां गए थे।
  • सास- बिहार
  • सवाल- अब क्या चाहती हैं।
  • सास- मैं दामाद के साथ ही रहना चाहती हूं।
  • सवाल- शादी कर ली है क्या?
  • सास- ऐसे ही चले गए थे।
  • सवाल- बिहार में कौन सी जगह गए थे?
  • सास- नेपाल गए थे।
  • सवाल- घर वाले बोल रहे हैं कि गहने लेकर फरार हो गई थी।
  • सास- नहीं, सिर्फ मंगलसूत्र पहनकर गई थी. आरोप झूठे लगा रहे हैं. मेरा पति सुबह से शाम तक शराब पीता है। कुछ कमाता नहीं है। मेरे से पैसे लिए। अभी तक एक मकान बनाकर नहीं दिया। क्या कर सकता है वो?

ये था पूरा मामला

शादी से 9 दिन पहले दामाद राहुल अपनी होने वाली सास सपना देवी को लेकर फरार हो गया था। आरोप लगा था कि सास सपना देवी अपने साथ बेटी की शादी के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपए कैश और पांच लाख रुपए के जेवर भी ले गई है। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में हड़कंप मच गया। मां की इस करतूत से बेटी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बेटी ने तो यहां तक कह दिया था कि अब उसका अपनी मां के साथ कोई रिश्ता नहीं है। बस एक ही गुजारिश है कि गहने और पैसे वह वापस कर दें।