निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये सपा प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना

SHIV SHANKAR SAVITA- अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित गोल्डन रिसोर्ट में कासगंज की पटियाली विधानसभा की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रास्ता नफरत भरा है नकारात्मक सोच वाला है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए वह जनता का ध्यान बांटने को समाज में खाई खोदने का कार्य कर रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान का बेड़ा गर्क रहे हैं। भाजपा के सुशासन की भी पोल खुल गई है। आज प्रधानमंत्री ने बनारस में सीधे अधिकारियों से मुलाकात कर बनारस व प्रदेश में हुई घटनाओं की जानकारी ली है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को भी नहीं मान रहे हैं। संविधान हमारे ढाल है, हमारा सम्मान है, हमारी पहचान है, हमें हक, अधिकार दिलाता है उसे संविधान में भाजपा समय-समय पर बदलाव कर रही है। कानून व्यवस्था की की आज पोल खुल रही है।मुख्यमंत्री को साइड लाइन कर दिया गया। दिल्ली वाले अधिकारियों से सीधी घटनाओं के संबंध में जानकारी ले रहे है। पूंछ रहे है कि घटना में कितने दोषी पकड़े गए हैं। इस सरकार में आंकड़े बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में महिला, बेटी असुरक्षित है भेदभाव की राजनीति हो रही है जाति देखकर भेदभाव हो रहा है विपक्ष को कैसे दबाया जाए। इसका लगातार सरकार प्रयास कर रही है। अर्थव्यवस्था का खेल यह कि यह विश्व गुरु बनना चाहते थे यह लोग अपने जुमले से बताते थे। हम विश्व में दूसरे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आज महंगाई चरम पर है। किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है। गेहूं का ऐसा समर्थन मूल्य लागू किया है। जिससे किसानों को नुकसान पहुंच रहै हैं।

प्राइवेट लोग भी किसान का गेहूं महंगा नहीं खरीद सकते हैं। यह इसीलिए काला कानून ला रहे हैं। कि किसान को फसल की सही कीमत ना मिले और यह प्राइवेट बड़ी-बड़ी कंपनियों को गेहूं खरीदवा रहे है। जीएसटी ने व्यापार को बर्बाद कर दिया। जो व्यापारियों को लाभ मिलना चाहिए। वह लाभ व्यापारी सरकार नहीं दे पा रहा है। रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा उसके बाद राज्यसभा के रिकॉर्ड से वह बात हटा दी गई। रिकॉर्ड से हटाई जाने वाली बात खत्म हो जाती है ।इस समय भाजपा का रवैया तानाशाह है। यह हिटलर की तरह कार्य करना चाह रहे हैं। इतिहास को इतिहास रहना चाहिए। इतिहास अगर हमको नुकसान पहुंचता है  तो उसे इतिहास रहने देना चाहिए। सरकार के इसारे पर किसी को भी दोषी बनाया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री बनारस में सीधे अधिकारियों फिर सीधे मुलाकात करके बनारस व प्रदेश में हो रही घटनाओं की जानकारी ली। तो यह उत्तर प्रदेश के सुशासन की पोल खुल रही है। पूर्व में बीएचयू में एक बेटी के साथ बलात्कार हुआ। उसमें आरोपी सब भाजपाई ही निकले। दिल्ली वालों को उत्तर प्रदेश सरकार धोखा दे रही है।

रोजगार में सरकार आउटसोर्स की नीति इसलिए अपना रही है कि सरकार की मनमानी चल सके और जब चाहे किसी को भी निकाल दिया जाए। जो बुद्धिजीवी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मै मंदिर की स्थापना की बात कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं। कि वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का एक्ट पढ़ ले। उसके बाद ही कोई बात कहें। समाजवादी पार्टी भाजपा द्वारा लाये गए वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल को किसी भी कीमत पर नहीं मानती है।