KNEWS DESK – वुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनकी मां किम फर्नांडीस की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें 24 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
मां से मिलने अस्पताल पहुंचीं जैकलिन
मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही जैकलिन अपने सभी काम छोड़कर मुंबई वापस लौट आईं। हाल ही में उन्हें लीलावती अस्पताल में जाते हुए देखा गया। वह सफेद सूट पहने, चेहरे पर मास्क लगाए, बेहद गंभीर मुद्रा में अस्पताल में दाखिल होती नजर आईं। फोटोग्राफर्स ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल हो गया है।
फैंस ने मांगी दुआएं
जैकलिन की मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग किम फर्नांडीस के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भगवान जैकलिन की मां को जल्दी स्वस्थ करें। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, परिवार के लिए कठिन समय है, भगवान मदद करें।
भले ही जैकलिन इन दिनों अपनी मां की देखभाल में व्यस्त हैं, लेकिन वह अपने काम को भी संतुलित कर रही हैं। वह जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान मां की सेहत पर है।