महिलाओं के शरीर के लिए रोजाना कितना प्रोटीन जरूरी? जानें कमी को कैसे करें पूरा

KNEWS DESK, प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसका मुख्य कार्य शरीर की मरम्मत करना और मसल्स बनाना होता है। इसके अतिरिक्त, यह हड्डियों की सेहत, हार्मोन बैलेंस और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी आवश्यक है। खासकर महिलाओं के लिए प्रोटीन की सही मात्रा लेना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि प्रेगनेंसी, पीरियड्स और मोनोपॉज (Menopause) जैसी स्थितियों में भी अहम भूमिका निभाता है।

महिलाओं को रोज कितने प्रोटीन की जरूरत है?

महिलाओं को प्रोटीन की आवश्यकता उम्र, वजन, एक्टिविटी लेवल और सेहत पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है:

  • सामान्य महिलाओं के लिए- रोजाना प्रति किलो शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
  • प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए- 1.1 से 1.3 ग्राम प्रति किलो वजन के हिसाब से ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
  • स्पोर्ट्स और वर्कआउट करने वाली महिलाओं के लिए- 1.2 से 2.0 ग्राम प्रति किलो वजन के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत होती है।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी महिला का वजन 60 किलोग्राम है, तो उसे रोजाना लगभग 48 ग्राम प्रोटीन (60 × 0.8) की जरूरत होगी।

प्रोटीन की कमी के लक्षण

यदि शरीर में प्रोटीन की कमी हो, तो इसके कई लक्षण नजर आ सकते हैं:

  • कमजोरी और थकान महसूस होना
  • बालों का झड़ना और नाखूनों का कमजोर होना
  • मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी
  • इम्यूनिटी कमजोर होना
  • बार-बार बीमार पड़ना
  • स्किन का रुखा और सूखा होना
  • हड्डियों की मजबूती कम होना

प्रोटीन की कमी को कैसे पूरा करें?

प्रोटीन की कमी को आप विभिन्न खाद्य पदार्थों के सेवन से पूरा कर सकते हैं। यहां कुछ प्रमुख स्रोत दिए गए हैं:

  • दूध और दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही, छाछ
  • दालें और फलियां जैसे चना, राजमा, मसूर, अरहर, मूंग
  • सोया चंक्स, टोफू, सोया मिल्क
  • मेवे और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी, कद्दू के बीज
  • अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, बाजरा, जौ
  • अंडा
  • चिकन और मटन
  • मछली और सी फूड्स

इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आप अपने शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

About Post Author