केरल के प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर का राजकीय सम्मान के साथ आज शाम किया जाएगा अंतिम संस्कार

KNEWS DESK, प्रसिद्ध मलयालम लेखक की एम.टी. वासुदेवन नायर की कल रात मृत्यु हो गई। आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे काफी समय बीमार चल रहे थे।

Kerala : मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती | Kerala: Malayalam writer MT Vasudevan Nair critical, admitted to hospital | Kerala : मलयालम लेखक एमटी ...

केरल के प्रसिद्ध मलयालम लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एम. टी. वासुदेवन नायर का बुधवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण उनका एक महीने से ज्यादा समय से इलाज किया जा रहा था। उन्हें 16 दिसंबर को सांस संबंधी जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका बुधवार रात 10 बजे यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वहीं अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों और गहन देखभाल विशेषज्ञों सहित चिकित्सकों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को शाम पांच बजे मावूर रोड श्मशान घाट पर होगा। साथ ही एम टी के नाम से लोकप्रिय नायर ने सात दशक के करियर में नौ उपन्यास, 19 लघु कथा संग्रह, 54 पटकथाएं लिखीं। उन्होंने छह फिल्मों का निर्देशन भी किया।