झारखंड: गांडेय सीट के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया नामांकन

KNEWS DESK, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए झामुमो प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन जिला समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ गुलाम समदानी के समक्ष जमा किया गया।

Gandey Bypoll 2024 Hemant Soren Wife JMM Candidate Kalpana Soren will file  nomination today for Jharkhand by Election | Gandey Bypoll 2024: गांडेय  उपचुनाव के लिए आज नामांकन करेंगी कल्पना सोरेन, ससुर

कल्पना सोरेन का गांडेय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की मुनिया देवी से होगा। वह वर्तमान में गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वहीं नामांकन के दौरान उनके साथ राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद भी मौजूद थे। जोकि इस चुनावी प्रक्रिया में उनका समर्थन कर रहे हैं।

बता दें कि नामांकन के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि, “मैं गांडेय विधानसभा की जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। मुझे यहां की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमंत सोरेन का साथ मिला है जो मेरे हौसले को और बढ़ाता है।”

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.