झारखंड विधानसभा चुनाव: जेएमएम ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, बरहेट से लड़ेंगे सीएम हेमंत सोरेन

KNEWS DESK, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बुधवार को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं।

झारखंड चुनाव: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, बरहेट से लड़ेंगे CM हेमंत सोरेन - Jharkhand elections JMM releases list of 35 candidates CM Hemant Soren contest from Barhet ntc - AajTak

झारखंड विधानसभा चुनाव दो फेज में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के साइमन माल्टो से 25,740 वोटों से सीट जीती थी। सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उप-चुनाव में बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 वोटों से पराजित किया था। ये सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली हुई थी।

जेएमएम की ओर से जारी इस सूची के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव मैदान में हैं। बसंत सोरेन ने दुमका सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं जेएमएम की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से बीजेपी के तीन बार के विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.