अक्षरधाम मंदिर में दीपोत्सव और अन्नकूट उत्सव की भव्य तैयारियां, रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया

KNEWS DESK-  दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में इस वर्ष भी दीवाली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था के वरिष्ठ संत पूज्य स्वयंप्रकाशदास स्वामीजी (डॉक्टर स्वामी) के नेतृत्व में इस वर्ष का दीपोत्सव विशेष धूमधाम से मनाया जाएगा।

31 अक्टूबर को होगा दिवाली उत्सव

डॉक्टर स्वामीजी, जिन्होंने मेडिकल की पढ़ाई कर एम.बी.बी.एस की डिग्री प्राप्त की, ने साल 1961 में गुरु ब्रह्मस्वरूप योगीजी महाराज से भागवती दीक्षा ली थी। पिछले 70 वर्षों से वे 51 से अधिक देशों में यात्रा कर लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा दे रहे हैं।

उत्सव से पूर्व रविवार की संध्या सभा में, डॉक्टर स्वामीजी ने वैश्विक एकता, सद्गुणों की सराहना, और “मेरा जीवन और कार्य विश्व में श्रेष्ठ हो” के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस साल का दीपावली उत्सव 31 अक्टूबर को बहिपूजन के साथ सुबह 10 बजे से शुरू होगा, इसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया जाएगा।

अन्नकूट उत्सव में हजारों भक्तों की भागीदारी

अन्नकूट उत्सव के दिन भगवान के सामने विभिन्न शाकाहारी व्यंजनों का भव्य भोग लगाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस अवसर पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्तों के आने की संभावना है।

मंदिर के युवा कार्यकर्ता धीरज धिंग्रे ने कहा, “उत्सव के लिए सम्पूर्ण अक्षरधाम मंदिर को रोशनी और रंगोलियों से सजाया जा रहा है। स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या दिन-रात सेवा में लगी है।” इस भव्य उत्सव से न केवल धार्मिक भावना का संचार होगा, बल्कि यह सामाजिक एकता और सामूहिकता का भी प्रतीक बनेगा। भक्तों के लिए यह अवसर एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें-   इंदौर में फ्रांसीसी संस्था इरकैड का नया केंद्र, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में उठाए कदम

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.