खर्राटों की समस्या से पाएं छुटकारा, सोते समय खर्राटे रोकने के घरेलू उपाय

KNEWS DESK, अगर आप सोते समय खर्राटे लेते हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद के दौरान सांस में रुकावट, सांस की बीमारी, या यह समस्या जेनेटिक भी हो सकती है। इसे दूर करने के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं।

 

खर्राटे रोकने के घरेलू उपाय

1. दालचीनी
एक गिलास गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर रोज पिएं। इसे कुछ दिनों तक लगातार पीने से खर्राटे की समस्या कम हो सकती है।

2. पुदीना
गुनगुने पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें, या पुदीने के पत्ते उबालकर पिएं। इससे धीरे-धीरे खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।

3. देसी घी
थोड़ा देसी घी गर्म करें और इसकी कुछ बूंदें नाक में डालें। यह खर्राटे कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है।

4. जैतून का तेल
रात को सोने से पहले जैतून के तेल की कुछ बूंदें नाक में डालें। यह नाक के रास्ते को साफ रखता है, जिससे सांस लेने में रुकावट कम होती है।

5. लहसुन
रात को सोने से पहले लहसुन की एक कली गुनगुने पानी के साथ लें। इससे खर्राटों की समस्या में काफी राहत मिल सकती है।

खर्राटे आने के कारण जिन्हें जानना है जरूरी

  • अधिक धूम्रपान
  • नींद पूरी न होना
  • गलत सोने की पोजिशन या ऊंचा तकिया
  • शराब और दवाओं का सेवन
  • अधिक वजन
  • नाक से जुड़ी बीमारियां
  • जेनेटिक कारण

इन कारणों पर ध्यान देकर और ऊपर बताए गए घरेलू उपायों का प्रयोग कर आप खर्राटों से निजात पा सकते हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.