उत्तराखंड: सीएम धामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ की बैठक, राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों पर की चर्चा

रिपोर्ट – अंकित काला 

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा करना था। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया और राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के साथ की बैठक, राज्य से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

आपको बता दें कि सचिवालय, देहरादून में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में पर्वतीय, मैदानी, भाबर और तराई क्षेत्र हैं, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि प्राकृतिक आपदाएं, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग जनसंख्या। इन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने नीति आयोग से अनुरोध किया कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण किया जाए।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने नीति आयोग के समक्ष जनहित में किए गए प्रयासों की जानकारी दी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थिति देश के अन्य राज्यों से भिन्न हैं। उत्तराखंड दो देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटा होने की वजह से सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है। इसलिए राज्य के सामरिक महत्व को भी केंद्र में रखा जाना चाहिए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन की समस्या की ओर ध्यान खींचते हुए आजीविका वृद्धि के लिए विशेष नीति बनाने का भी अनुरोध किया। बेरी ने मुख्यमंत्री को आज उठाए गए सभी विषयों में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि राज्य के आकांक्षी जनपदों और विकासखंडों के विकास के लिए भी नीति हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.