इस करवा चौथ अपने चेहरे ही नहीं हाथों को भी बनाएं खूबसूरत, घर पर आसानी से नेल आर्ट बनाने के लिए फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स

KNEWS DESK, करवाचौथ का त्योहार न केवल अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने का मौका है, बल्कि यह अवसर है अपनी खूबसूरती को और निखारने का। अक्सर लड़कियां अपने नाखूनों को सजाने के लिए पार्लर जाती हैं, लेकिन घर पर भी आप आसान ट्रिक्स के जरिए पार्लर जैसा लुक पा सकती हैं।

ऐसे में करवाचौथ के दिन अगर आप नखूनों पर नेल आर्ट करना चाहती हैं तो घर पर इस आसान ट्रिक की मदद से बना सकती हैं जैसे आप बिलकुल पार्लर जैसा नेल आर्ट का लुक दे सकें। इसके लिए आपको 3-4 कलर के नेलपॉलिश जो आपको पसंद हो और साथ में ट्रांसपेरेंट नेल पेंट भी जरूर रखें क्योंकि इसका इस्तेमाल नेल्स को शाइन करने में करते हैं।

शेड्स नेल आर्ट

इस शेड के लिए आपको 2 से 3 रंग की नेल पॉलिश चाहिए, जो अपोजिट और एक दूसरे से मैच करते हों। फिर इन्हें किसी फोम के ऊपर बारी-बारी से लगाएं और नाखूनों पर डैब करें। नाखूनों पर आसपास दो से तीन रंग लगाने के बाद ऊपर से ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का एक कोट लगाएं। इससे नाखूनों में चमक आएगी और रंग अच्छे से नजर आएंगे। नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने से पहले भी एक कोट ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की लगाने से फिनिशिंग और अच्छे से दिखती है।

जेल नेल पेंट से नेल आर्ट

अगर आपके पास जेल नेल पेंट के तीन से चार रंग हैं, तो पानी की मदद से बहुत सुंदर नेल आर्ट बन सकती है। इसके लिए किसी छोटे बर्तन में पानी लें। इसमें नेल पॉलिश के अलग-अलग रंग को पानी में टपकाएं। सबसे पहले एक रंग की एक बूंद पानी में गिराएं। पानी में गिरते ही बूंद फैल जाएगी। अब उसके ऊपर दूसरे रंग की नेल पॉलिश की बूंद गिराएं। इसी तरह से कम से कम तीन से चार या पांच बार ऐसा करें और फिर उसमें नाखून को डुबोएं। नाखून के आसपास लगे नेल पॉलिश को रिमूवर से साफ कर दें। बस ऊपर से शाइनी नेल पेंट की एक कोट लगाएं।

Know About Some Simple Nail Art Ideas For Beginners In Hindi

हाफ नेल्स कलर

यह आजकल ट्रेंड में है। दो रंग की नेल पेंट को हाफ करके नाखूनों पर लगाएं। यह नेल आर्ट काफी आसान है और थोड़ी सी मेहनत से ही लग जाती है। यह नेल आर्ट देखने में काफी अच्छा लगता है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.