हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी पत्नी ने शपथ ग्रहण से पहले मनसा देवी मंदिर में की प्रार्थना

KNEWS DESK, आज, 17 अक्टूबर को, नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। यह समारोह पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नायब सिंह सैनी और उनकी पत्नी ने मनसा देवी मंदिर पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की।

Haryana Vidhan Shabha Election 2024 | cm nayab saini | mata mansa devi |  मनसा देवी माता के दर पर पहुंचे सीएम सैनी

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए कई दिग्गज नेता रवाना भी हो चुके हैं| वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी पत्नी के साथ माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी से साथ मां की पूजा-अर्चना की और प्रार्थना की।

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.