अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे दौर में मॉरिटानिया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- “हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण”

KNEWS DESK – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर जोर देते हुए इस दिशा में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका का बुधवार को उल्लेख किया।

President Draupadi Murmu Says In Mauritania Indian Diaspora Key To Goal Of  Developed India 2047 - Amar Ujala Hindi News Live - Droupadi Murmu:'विकसित  भारत 2047 के लक्ष्य की कुंजी हैं भारतीय

मॉरिटानिया की ये पहली यात्रा

आपको बता दें कि, राष्ट्रपति तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे दौर में बुधवार को मॉरिटानिया पहुंचीं। 1960 में मॉरिटानिया के स्वतंत्र होने के बाद से शीर्ष स्तर के किसी भारतीय नेता की मॉरिटानिया की ये पहली यात्रा है। मुर्मू ने मॉरिटानिया की राजधानी में समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण कारक है।’’

राष्ट्रपति मुर्मु का मॉरिटानिया में किया जोरदार स्वागत

सांस्कृतिक समानताओं पर भी दिया जोर 

इस मौके पर राष्ट्रपति ने भारत और मॉरिटानिया सहयोग की क्षमता पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मॉरिटानिया के विकास में योगदान दे सकता है। राष्ट्रपति ने अफ्रीकी देश मॉरिटानिया और भारत के बीच सांस्कृतिक समानताओं पर भी जोर दिया और साझा मूल्यों का उल्लेख किया।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.