हरियाणा में नायब सैनी का शपथ ग्रहण आज, जानें नए मंत्रिमंडल में किन नामों को मिल सकती है जगह

KNEWS DESK- हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सीएम पद की शपथ लेंगे। पंचकुला के दशहरा ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शपथ ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी को हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद विधायक दल का नेता चुना गया था।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। नायब सैनी ने पहले ही मार्च में मुख्यमंत्री का पद संभाला था, जब बीजेपी ने अचानक राज्य में नेतृत्व परिवर्तन किया। इस बार पार्टी ने उन्हें चुनावों में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया और 48 सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी शामिल है।

संभावित मंत्रियों की सूची

नायब सैनी की नई सरकार में मंत्री बनाए जाने के लिए कई नामों की चर्चा है। सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए, अहीरवाल से किसी को डिप्टी सीएम बनाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, अनिल विज का नाम भी मंत्री पद के लिए प्रबलता से उभर रहा है।

मंत्री बनने की संभावित सूची में शामिल हैं:

  • कृष्ण बेदी
  • कृष्णलाल पंवार
  • अरविंद शर्मा
  • कृष्ण मिड्डा
  • महिपाल ढांडा
  • मूलचंद शर्मा
  • लक्ष्मण यादव
  • राव नरबीर
  • सुनील सांगवान
  • बिपुल गोयल
  • तेजपाल तंवर

हरियाणा में बीजेपी की यह तीसरी बार सरकार बनने की खुशी का माहौल है, और सभी की निगाहें अब नए मंत्रियों की सूची पर हैं।

ये भी पढ़ें-  Aaj Ka Rashifal: आज 17 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा