बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मिले 532 करोड़ रुपये, फसल क्षति की राशि दीपावली से पहले होगी जारी

KNEWS DESK, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बाढ़ से प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के लिए 225.25 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का वितरण किया। यह राशि प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार सहायता प्रदान की जा रही है।

CM Nitish ने समीक्षा बैठक में कहा, 'संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति को समझने के लिए जिलाधिकारी जाएं क्षेत्र में' - 22Scope News

इस पहल के तहत मुख्यमंत्री ने द्वितीय चरण के राहत वितरण की शुरुआत की। जिसमें 18 जिलों के बाढ़ पीड़ितों को मदद दी गई। पहले चरण में 4.38 लाख परिवारों के खातों में 306.97 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई थी। दोनों चरणों के मिलाकर कुल 7.60 लाख परिवारों को 532.22 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला ने बैठक में जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उचित सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि फसलों के नुकसान के लिए 490 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का आकलन किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले किसानों को फसल क्षति की राशि उनके खातों में अवश्य अंतरित की जाए। उन्होंने कहा, “आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।”

इसके अलावा इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.