राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा-“देशवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति”

KNEWS DESK – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद्म विभूषण से सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि, “श्री टाटा का निधन देशवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

Jaipur News: सीएम भजनलाल की दो टूक, काम करो, वरना घर बैठो

आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्व के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम शर्मा ने अपने शोक व्यक्त करते हुए ‘X’ पर ट्वीट करते हुए कहा कि, “भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। श्री टाटा जी का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति”

विजिनरी बिजनेस लीडर स्व. टाटा का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. टाटा ने केवल व्यावसायिक जगत में ही नहीं बल्कि समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.