Ratan Tata Passed Away: सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने का साहस रखते थे रतन टाटा – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

KNEWS DESK – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गुरुवार को दुख जताया और कहा कि वो सत्ता में बैठे लोगों के सामने सच बोलने का साहस रखते थे।

एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की

आपको बता दें कि मनमोहन सिंह ने टाटा समूह के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की। टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई में अंतिम सांस ली। वे 86 साल के थे। मनमोहन सिंह ने पत्र में कहा, ‘‘भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे कारोबार जगत के एक आदर्श व्यक्तित्व से कहीं ज्यादा थे।’’

Former PM Manmohan Singh's tribute to Ratan Tata: 'Had courage to speak  truth to those in power' | Latest News India - Hindustan Times

करीब से काम करने की सुखद यादें

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने का साहस था। मेरे पास कई मौकों पर उनके साथ बहुत करीब से काम करने की सुखद यादें हैं।’’ पूर्व प्रधानमंत्री का कहना था कि मैं इस दुखद घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.