Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

KNEWS DESK – 86 साल की उम्र में भारत के मशहूर उद्योगपति रतन एन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। उनके निधन से न केवल उद्योग जगत, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी शोक में डूबी हुई है। अजय देवगन, सलमान खान, करण जौहर जैसे कई सितारों ने रतन टाटा के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बढ़ती उम्र के कारण उनकी सेहत में गिरावट आई। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरा देश शोक में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राजनीतिक और बिजनेस जगत के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अजय देवगन का भावुक संदेश

अजय देवगन ने अपने “एक्स” अकाउंट पर ‘आस्क अजय’ नाम से लाइव सेशन की घोषणा की थी, लेकिन रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “पूरी दुनिया आज एक दूरदर्शी टैलेंट के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की लेगसी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हमारे देश के लिए उनका योगदान अतुलनीय है। आपका शुक्रिया, ओम शांति।”

सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट श्रद्धांजलि दी

सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रणाम इमोजी के साथ श्रद्धांजलि दी, जबकि सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “क्या शानदार इंसान थे। आर आई पी सर।” संजय दत्त ने भी भावुकता से कहा कि “इंडिया ने आज एक असली दूरदर्शी बिजनेसमैन को खोया है। उनकी वजह से कईयों की जिंदगी में रौशनी आई है। रतन जी, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

एस एस राजामौली ने उनकी विरासत को सराहा, महापुरुष जन्म लेते हैं और हमेशा जीवित रहते हैं। टाटा उत्पाद का उपयोग किए बिना एक दिन की कल्पना करना कठिन है… रतन टाटा की विरासत रोजमर्रा की जिंदगी में समाहित है। अगर कोई पंचभूतों के साथ समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है, तो आप हैं। भारत के लिए आपने जो कुछ भी किया है और अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उसके लिए आपका धन्यवाद सर। आपने एक ऐसी छाप छोड़ी है जो पीढ़ियों तक याद रहेगी। आपको सलाम… आपका प्रशंसक… जय हिंद।’

वरुण धवन ने रतन टाटा की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “RIP, रतन टाटा सर।”

रणदीप हुड्डा ने लिखा

रणदीप हुड्डा ने लिखा, “भारत का सबसे मूल्यवान व्यक्ति जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली है। कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रह #रतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वह हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।'”

बोमन ईरानी ने कहा, “रतन टाटा आधुनिक भारत के सबसे बेहतरीन नागरिकों में से एक हैं जो हमेशा हमारे बीच रहने वाले हैं।'”

रितेश देशमुख ने व्यक्त की संवेदना 

रितेश देशमुख ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि श्री #रतन टाटा जी अब नहीं रहे। परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना। शांति से विश्राम करें सर।'”

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.