विजयदशमी के शुभ अवसर पर करें ये सरल उपाय,नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करियर में मिलेगी सफलता

KNEWS DESK – दशहरा, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन मां दुर्गा की विदाई होती है और इसे बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विजयदशमी के दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं, जिससे इस दिन किए गए उपाय और यात्रा का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस बार विजयदशमी 12 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले कुछ सरल उपाय जो आपको भरपूर लाभ दिला सकते हैं।

कारोबार की शुरुआत

विजयदशमी के दिन यात्रा करना और नए कारोबार की शुरुआत करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन की गई यात्रा और नए काम की शुरुवात करने से करियर में तरक्की और सफलता मिलती है। यदि आप नए कारोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो इस दिन से शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

नौकरी बाजार में आगे बढ़ना: कार्यबल में प्रवेश करने वाले स्नातकों के लिए  सुझाव - स्टूडेंट टाइम्स

 पान का सेवन

दशहरे के दिन पान का सेवन करने का विशेष महत्व है। शास्त्रों में इसे शुभ माना गया है। पान खाने से सुख और समृद्धि बनी रहती है, इसलिए इस दिन इसे जरूर खाएं।

रिफ्रेशमेंट के लिए खाएं ये देसी पान, जरूर करें ट्राई

 झाड़ू का दान

यदि आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो विजयदशमी के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। यह उपाय शाम के समय करना है, और इस दौरान मां लक्ष्मी का ध्यान करना न भूलें।

ज्योतिष शास्त्र: इन 4 चीजों के दान से लाभ की जगह उठाना पड़ सकता है नुकसान |  Astrological Tips: Never Donate These 4 Things | Patrika News

फल अर्पित करना

यदि आपको नौकरी या व्यापार में परेशानी हो रही है, तो मां दुर्गा को कम से कम 10 प्रकार के फल अर्पित करें और उन फलों को बच्चों में बांट दें। फल चढ़ाते समय “ओम विजयायै नम:” मंत्र का जप करें। इससे आपको प्रमोशन या व्यापार में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Navratri 2024: मातारानी के मंदिर में भेंट चढ़ाएं ये 6 चीज और पाएं विशेष  आशीर्वाद

नारियल का उपाय

एक नारियल को पीले कपड़े में लपेटकर किसी राम मंदिर में अर्पित करने से रुकी हुई तरक्की फिर से शुरू हो जाती है। यह उपाय भी दशहरे के दिन किया जा सकता है।

Remedies Of Coconut For Happy Life In Hindi| पूजा से पहले नारियल क्यों  तोड़ा जाता है | Shadi Ke Liye Nariyal Ke Upay | coconut remedies for late  marriage solution | HerZindagi

7. शमी के पेड़ की पूजा

दशहरे की रात शमी के पेड़ में घी का दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है, और सफलता के रास्ते खुलते हैं।

Creative Farmer शमी - पौधा (वन्नी मराम) एवर ग्रीन फ्लावरिंग हर्ब लाइव  हेल्दी प्लांट (हेल्दी लाइव प्लांट) : Amazon.in: बाग-बगीचा और आउटडोर

विजयदशमी के दिन किए गए ये सरल उपाय आपको जीवन में सकारात्मकता और सफलता दिलाने में सहायक हो सकते हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.