महाष्टमी और महानवमी के दिन कन्याओं को भेंट करें कुछ खास गिफ्ट जिससे माता रानी होती हैं प्रसन्न

KNEWS DESK, नवरात्रि के दौरान लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, और कन्या भोज के बाद चार चीजों में से एक चीज भेंट करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

इन दिनों शारदीय नवरात्रि का उत्सव जोरों पर है। हर जगह मेलों और सजावट का माहौल बना हुआ है, और कई भक्त पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। इन दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी के दिन लोग कन्या भोज का आयोजन करते हैं, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि छोटी कन्याओं में देवी का वास होता है। भोजन के बाद कन्याओं को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उपहार भेंट किया जाता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को भेंट करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं:

 

लाल रंग का सामान: लाल रंग मां दुर्गा का प्रिय रंग माना जाता है। इस रंग का सामान भेंट करने से मंगल मजबूत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। आप कन्याओं को लाल रंग के कपड़े या चुनरी भेंट कर सकते हैं।

पैसे भेंट करें: कहा जाता है कि कन्याओं को पैसे भेंट करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कमी नहीं रहती। इससे आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

श्रृंगार का सामान: नवरात्रि के दौरान जैसे आप मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करते हैं, वैसे ही छोटी कन्याओं को भी श्रृंगार का सामान भेंट कर सकते हैं। इसमें छोटी बिंदी, रूमाल, नेल पॉलिश, रबर, लाल चूड़ियां आदि शामिल हैं। आप इन्हें एक किट में डालकर भी दे सकते हैं।

फल या मिठाई भेंट करें: फलों में नारियल और केला देना शुभ माना जाता है, जबकि मिठाई में लड्डू या बर्फी देना उत्तम होता है। इससे कन्याएं प्रसन्न होती हैं और मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहती है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.