Congress Nyay Yatra: दिल्ली में 23 अक्टूबर से शुरू होगी कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, राहुल और प्रियंका गांधी हो सकते हैं शामिल

KNEWS DESK – दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखें नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने 23 अक्टूबर से 28 नवंबर तक ‘न्याय यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना है।

चार चरणों में आयोजित की जाएगी न्याय यात्रा

आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी 23 अक्टूबर से ‘न्याय यात्रा’ निकालने जा रही है। इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना है  कांग्रेस की न्याय यात्रा 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगी। यह यात्रा चार चरणों में आयोजित की जाएगी|

पहला चरण: 23 से 28 अक्टूबर

दूसरा चरण: 4 से 10 नवंबर

तीसरा चरण: 12 से 18 नवंबर

चौथा चरण: 20 से 28 नवंबर

इस यात्रा के दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे, और यह आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमले करने की तैयारी में हैं |  कांग्रेस ने यह तय किया है कि यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की उपलब्धियों को भी उजागर किया जाएगा।

बीजेएनवाई: उत्तर प्रदेश यात्रा पर राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं

बीजेपी की नाकामी पर जोर

कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से 2014, 2019 और 2024 में बीजेपी द्वारा जीत की हैट्रिक लगाने का दावा करने के बावजूद उनके सांसदों की असफलताओं को कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी के सांसदों की लगातार जीत की हैट्रिक के बावजूद उनकी असफलताओं को भी गिनाने का प्लान बना रही है।