राजस्थान: राज्यपाल बागडे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ के साथ मानगढ़ धाम में शहीदों को किया नमन, सीएम भजनलाल शर्मा भी रहें मौजूद

KNEWS DESK – राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मानगढ़ धाम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने गोविंद गुरु की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों को नमन किया।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राज्यपाल ने बताया कि मानगढ़ धाम का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। यहाँ गोविंद गुरु के विचारों का विशेष स्थान है, जो समाज में जागरूकता और समानता के लिए जाने जाते हैं। इस दौरान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर मानगढ़ धाम में स्थित प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया और वहाँ के इतिहास एवं संस्कृति को समझा।

राज्यपाल ने कहा, “मानगढ़ धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह हमारे शहीदों की शहादत और संघर्ष की गाथा भी बयां करता है। यहाँ आकर हमें प्रेरणा मिलती है कि हम अपने देश और समाज के लिए और अधिक समर्पित रहें।”

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.