Sharadiya Navratri 2024: नवरात्रि के दुसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की उपासना, जीवन में हर कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानें पूजा विधि और भोग का महत्व

KNEWS DESK –  आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन मनाया जा रहा है, नवरात्रि का दूसरा दिन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होता है| नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है जो मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप, मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के लिए समर्पित है। देवी ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया, जिससे उन्हें यह नाम मिला। ‘ब्रह्म’ का अर्थ तपस्या और ‘ब्रह्मचारिणी’ का अर्थ है तप का आचरण करने वाली।
Shardiya Navratri Puja Vidhi 2024: नवरात्रि के दिनों में इस विधि से करें माता के नौ स्वरूपों की पूजा, सदैव बनी रहेगी सुख-समृद्धि

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप और महत्व

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप अत्यंत भव्य है। वे सफेद वस्त्र धारण किए हुए हैं और उनके दाहिने हाथ में जप माला तथा बाएं हाथ में कमंडल है। उनका पूजन करने से भक्तों के अंदर जप और तप की शक्ति बढ़ती है। मां ब्रह्मचारिणी यह सिखाती हैं कि परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कथा के अनुसार, नारद जी के उपदेश से मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई वर्षों तक कठिन तप किया। उनके तप की कठिनाई को देखते हुए उन्हें ‘तपश्चारिणी’ भी कहा जाता है। मां ने हजारों वर्षों तक जमीन पर गिरे बेलपत्रों को खाकर भगवान की आराधना की, जिससे उन्हें ‘अपर्णा’ नाम भी प्राप्त हुआ।

Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू होने जा रहे हैं शारदीय नवरात्र? जान लीजिए तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त - Live Times

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि

  1. स्नान और शुद्धता: सुबह स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें।
  2. स्थान की पवित्रता: पूजा के स्थान को स्वच्छ करें और वहां एक चौकी स्थापित करें।
  3. मूर्ति स्थापना: मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  4. दीप और फूल: पूजा के स्थान पर दीप जलाएं और वट वृक्ष के फूल अर्पित करें।
  5. भोग का चढ़ावा: मां को चीनी या गुड़ का भोग लगाएं।

करें इन मंत्रो का जाप  

  • ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥
  • या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
  • दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।

भोग का महत्व नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चीनी या गुड़ का भोग अर्पित करना विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा, गुड़ या चीनी से बनी मिठाई भी चढ़ा सकते हैं, जिससे मां भक्तों को दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं।

About Post Author