आज से राजस्थान के दो दिन के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

KNEWS DESK, आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान यहां कई कार्यक्रमों आयोजित होंगे। जहां वे उनमें शामिल होंगी।

President Draupadi Murmu urges new regime to put nation first

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार से राजस्थान की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। वे आज यानी 3 से 4 अक्टूबर को राजस्थान में रह कर सभी अयोजनों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन के 2 अक्टूबर, बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि वे गुरुवार को उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में जाएंगी। वहीं ये भी बताया गया कि चार अक्टूबर को राष्ट्रपति माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ पर आयोजित ग्लोबल समिट में हिस्सा लेंगी। साथ ही उसी दिन वे राजस्थान सरकार के मानगढ़ धाम बांसवाड़ा में आयोजित किए जा रहे आदि गौरव सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू 18 सितंबर को राजस्थान के जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.