बिहार: CM नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, राहत कार्यों को मुस्तैदी से चलाने के दिए निर्देश

KNEWS DESK – बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ के हालात विकराल हो गए हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

CM Nitish ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे, दिए कई निर्देश - 22Scope  News

अधिकारियों को किया निर्देशित 

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान कोशी, गंडक और गंगा नदियों के किनारे बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत और बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से चलाए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने का आदेश दिया है।

अधिकारी बाढ़ के हालात पर रखें हर पल नजर... CM नीतीश कुमार ने किया हवाई  सर्वेक्षण | CM Nitish kumar aerial survey patna Vaishali flood direction to  officials Disaster Management

हर संभव प्रयास कर रही सरकार 

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत सामग्री का वितरण तेजी से किया जाए और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

बिहार की वर्तमान बाढ़ स्थिति पर नज़र रखते हुए, मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं ताकि इस संकट के समय में प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। उनका यह कदम यह दर्शाता है कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.