सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के महानायक रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 73 वर्षीय एक्टर को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर साई सतीश की देखरेख में रजनीकांत का एक हार्ट-प्रोसीजर मंगलवार को किया जाएगा। यह प्रक्रिया कार्डियक कैथ लैब में पूरी की जाएगी।

Rajinikanth Hospitalised: दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल  में भर्ती, सामने आया हेल्थ अपडेट - Ghamasan News

रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया है, और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कई शुभकामनाएं आ रही हैं। फैंस जल्द ही अपने पसंदीदा सितारे के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ, थलाइवा।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “रजनीकांत की ताकत और लचीलापन उन्हें इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकालेंगे। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

पत्नी ने दी राहत भरी खबर

रजनीकांत की पत्नी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर दी है। उन्होंने बताया, “सब ठीक है।” उनके इस बयान से रजनीकांत के कट्टर प्रशंसकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन फैंस अब भी उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन संग धमाका करेंगे 33 साल बाद

रजनीकांत की फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में वह सुपरहिट फिल्म जेलर में नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म को IIFA उत्सवम 2024 में प्रतिष्ठित “सर्वश्रेष्ठ पिक्चर” का पुरस्कार भी मिला। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी 33 साल बाद थलाइवा 170 में नजर आने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

रजनीकांत की फिल्में और उनका व्यक्तित्व दोनों ही हमेशा से दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उनके डायलॉग्स, स्टाइल, और अदाकारी के लिए उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके फैंस उन्हें जल्द ही पर्दे पर फिर से देखने का इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.