CM आतिशी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

KNEWS DESK – दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली मंत्रिमंडल के विभागों की घोषणा हो चुकी है, जिससे अब यह साफ हो गया है कि कौन मंत्री किस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेगा। दिल्ली की नई सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रालयों की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री आतिशी को दी गई है। उनके पास वित्त और राजस्व जैसे अहम विभागों सहित कुल 13 मंत्रालय हैं। उनके बाद सौरभ भारद्वाज को 8 मंत्रालय दिए गए हैं, जबकि गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आतिशी ने 'मार्लेना' सरनेम क्यों हटाया, कैसे जुड़ा था यह नाम? जानिए दिल्ली  की नई CM की यह कहानी - ncr Why Delhi New CM Atishi remove surname Marlena  from her name

सीएम आतिशी: 13 मंत्रालयों की जिम्मेदारी

आतिशी के पास दिल्ली सरकार के कुल 13 मंत्रालय हैं, जो उनकी राजनीतिक क्षमता और अनुभव को दर्शाते हैं। ये मंत्रालय हैं:

  1. लोक निर्माण विभाग (PWD)
  2. बिजली
  3. शिक्षा
  4. उच्च शिक्षा
  5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा
  6. पब्लिक रिलेशन
  7. राजस्व
  8. वित्त
  9. योजना (Planning)
  10. सेवा
  11. विजिलेंस
  12. जल विभाग
  13. कानून, न्याय एवं विधायी मामले

आतिशी के नेतृत्व में शिक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर काफी ध्यान दिया जाएगा, जो दिल्ली के विकास की दिशा को और मजबूती देंगे।

सौरभ भारद्वाज: 8 मंत्रालयों की जिम्मेदारी

सौरभ भारद्वाज को फिर से स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है, जो उनके लिए अहम जिम्मेदारी है। उनके पास निम्नलिखित मंत्रालय हैं:

  1. शहरी विकास
  2. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
  3. स्वास्थ्य
  4. उद्योग
  5. कला, संस्कृति एवं भाषा
  6. पर्यटन
  7. सामाजिक कल्याण
  8. को-ऑपरेशन (सहकारी समितियां)

गोपाल राय: 3 मंत्रालयों की जिम्मेदारी

गोपाल राय, दिल्ली के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उन्हें निम्नलिखित मंत्रालय सौंपे गए हैं:

  1. विकास
  2. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)
  3. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव

पर्यावरण और विकास की दिशा में उनके अनुभव का उपयोग करके दिल्ली में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी।

कैलाश गहलोत: 5 मंत्रालयों की जिम्मेदारी

कैलाश गहलोत को 5 प्रमुख मंत्रालय मिले हैं, जिनमें से परिवहन विभाग एक बार फिर उनकी जिम्मेदारी में है। उनके मंत्रालय हैं:

  1. परिवहन
  2. प्रशासनिक सुधार
  3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT)
  4. गृह विभाग
  5. महिला एवं बाल विकास

इमरान हुसैन: 2 मंत्रालयों की जिम्मेदारी

इमरान हुसैन को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनके मंत्रालय हैं:

  1. फूड एवं सप्लाई (खाद्य और नागरिक आपूर्ति)
  2. चुनाव विभाग

मुकेश अहलावत: 5 मंत्रालयों की जिम्मेदारी

मुकेश अहलावत, जो पहली बार मंत्री बने हैं, उन्हें निम्नलिखित मंत्रालय सौंपे गए हैं:

  1. गुरुद्वारा चुनाव
  2. एससी एवं एसटी (अनुसूचित जाति एवं जनजाति)
  3. भूमि एवं इमारत
  4. श्रम
  5. रोजगार