उत्तराखंड: महिला कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास कूच, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का उठाएगी मुद्दा

रिपोर्ट – अंकित काला

देहरादून – उत्तराखंड में महिला कांग्रेस प्रदेश में बढ़ते अपराधों, खासकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी को लेकर  कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता कल प्रदेश भर से देहरादून में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने जा रही हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

बता दें कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि अंकिता भंडारी हत्या कांड को दो साल हो चुके हैं, लेकिन इस मामले को आज तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं लाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, दुराचार और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आईएसबीटी और रुद्रपुर जैसी घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा के सवाल को और भी गंभीर बना दिया है।

कई वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल

वहीं इस प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और भुवन कापड़ी शामिल हैं। महिला कांग्रेस की यह पहल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश है। इस प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस सरकार से मांग करेगी कि वह महिलाओं के खिलाफ अपराधों को गंभीरता से ले और संबंधित मामलों को तेजी से निपटाए।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.