हरियाणा चुनाव 2024: टिकट कटने पर नाराज दिखे पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, नहीं मिलाया CM से हाथ

KNEWS DESK, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कई नेताओं की टिकट कट गई है। वहीं नेताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज तो इतने नाराज हैं कि उन्होंने CM से हाथ तक नहीं मिलाया।

हरियाणा चुनाव: टिकट कटा तो नाराज पूर्व मंत्री ने CM से नहीं मिलाया हाथ,  नमस्ते कर बढ़ गए आगे - Haryana Election Karan Kamnoj BJP Leader CM Nayab  Singh Saini Shake Hand

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची सामने आते ही पार्टी के नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसमें खट्टर सरकार में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज भी शमिल हैं। उनकी टिकट बीजेपी द्वारा काट दी गई है इसलिए वे काफी ज्यादा नाराज हैं। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी खुद उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वहां शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। जब सीएम ने कर्णदेव ने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो उन्होंने उनसे केवल नमस्ते किया और आगे बढ़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज यमुनानगर के रादौर और करनाल के इंद्री से टिकट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने दोनों ही सीटों पर उन्हें दरकिनार कर दिया और उनका टिकट काट दिया। वहीं इसके बाद पूर्व राज्य मंत्री ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद ही सीएम नायब सिंह सैनी उन्हे मनाने के लिए उनके गांव पहुंचे थे लेकिन कर्णदेव उन्हें नजरअंदाज करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.