शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे फिसले

KNEWS DESK, शेयर बाजार खुलते ही आज मार्केट में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोंनो ही नीचे फिसल गए हैं। सेंसेक्स 721 अंक लुढ़का है तो वहीं निफ्टी में 196 अंकों की गिरावट आई है।

शेयर बाजार में थम नही रही गिरावट, पांच दिन में साफ हो गए 13 लाख करोड़ रुपये - Hindi News | Stock market fall for fifth straight session | TV9 Bharatvarsh

आज यानी बुधवार को शेयर मार्केट खुलते ही बाजार को बड़ा झटका लगा है। बुधवार की सुबह शेयर बाजार के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोंनो ही नीचे गिर गए। बता दें कि सेंसेक्स 721 अंक नीचे लुढ़का और निफ्टी में 196 अंकों की गिरावट आई है। वहीं बाजार में आईटी और टैक शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इस गिरावट के बाद बाजार ने कुछ मिनटों बाद रिकवरी भी कर ली। सेंसेक्स सुबह 9ः22 बजे लगभग 550 अंक गिरा था और 82 हजार अंक से हल्का ऊपर बाजार में कारोबार भी कर रहा था। वहीं एनएसई का निफ्टी करीब 170 अंक के नुकसान में 25,110 अंक के पास अपना कारोबार करने लगा था। इसके अलावा भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक के सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है।

About Post Author