उत्तराखंड: सीएम धामी ने देहरादून में ‘बीजेपी के सदस्यता अभियान’ की शुरुआत की, कई वरिष्ठ नेताओं को ग्रहण कराई सदस्यता

KNEWS DESK – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को बीजेपी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बाकी कैबिनेट मंत्रियों के साथ देहरादून में पार्टी ऑफिस में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। ये पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद की गई थी।

महापर्व के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत

बता दें कि  भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपने संगठन के महापर्व के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस क्रम में मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। सीएम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर भाजपा के संगठन महापर्व की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

सीएम धामी ने किया भाजपा की सदस्यता का रिन्यूअल, कहा- संगठन का महापर्व,  पार्टी सदस्य बनाने के बाद भूलती नहीं - CM Dhami Membership Renewal

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का रिन्यूअल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी ने एक टोल फ्री नंबर – 8800002024 जारी किया है, जिसे भाजपा का सदस्य बनने के इच्छुक लोग कॉल करके सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।

जिलों में सदस्यता अभियान

सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद से चार सितंबर से जिलों में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद, पार्टी घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक पार्टी सक्रिय सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाएगी, जिसका उद्देश्य पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले चुके नेताओं को सक्रिय सदस्यता दिलाना है।

About Post Author