श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर हासिल किया नया मुकाम, पीएम मोदी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा को भी छोड़ा पीछे

KNEWS DESK- बॉलीवुड की ब्यूटी श्रद्धा कपूर ने एक बार फिर से अपने फैंस को खुश कर दिया है। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि उनके सोशल मीडिया फॉलोवर्स की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की है| श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैन-फॉलोइंग के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है और अब भारत की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्स बन गई हैं।

स्त्री 2 की सफलता और इंस्टाग्राम पर बूम

15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2 ने श्रद्धा कपूर की स्टारडम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। फिल्म की सफलता के साथ-साथ उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पहले उनकी इंस्टाग्राम फॉलोविंग 90 मिलियन के आसपास थी, लेकिन फिल्म के बाद ये आंकड़ा 91.9 मिलियन तक पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है।

Shraddha Kapoor wins hearts in stunning orange Kalamkari organza saree at Stree 2 teaser launch. Here's what it costs | Fashion Trends - Hindustan Timesप्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा

स्त्री 2 की रिलीज के बाद श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या को लेकर एक नया मुकाम हासिल किया है। भारत में पहले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप 3 सेलेब्स में विराट कोहली (270 मिलियन), प्रियंका चोपड़ा (91.8 मिलियन) और नरेंद्र मोदी (91.3 मिलियन) शामिल थे। लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए भारत की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी का खिताब अपने नाम कर लिया है।

आगे का सफर: नई फिल्में और प्रोजेक्ट्स

स्त्री 2 की अपार सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। उन्होंने आने वाले समय में चालबाज इन लंदन, स्त्री 3, नो एंट्री सीक्वल और केटीना जैसी फिल्में साइन की हैं। हालांकि इन फिल्मों की रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन श्रद्धा के फैंस को इनका बेसब्री से इंतजार है।

About Post Author