तापसी पन्नू ने पैपराजी संग नाराजगी पर किया रिएक्ट, कहा- ‘मैं पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक संपत्ति नहीं…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपने बेबाक बयानों और पैपराजी के साथ विवादों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, तापसी ने पैपाराजी के साथ अपनी नाराजगी पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने अपनी सीमाओं और सम्मान की बात की है।

तापसी का स्पष्ट संदेश

तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं बहुत ही क्लीयर हूं। मैं पब्लिक फिगर हूं न कि पब्लिक संपत्ति। इन दोनों में काफी फर्क है। अगर आप मुझे सम्मान देंगे, तो मैं भी आपको सम्मान दूंगी। लेकिन अगर आप मेरे करीब आएंगे, चिल्लाएंगे या उग्र व्यवहार करेंगे, तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

तापसी ने इस मुद्दे पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि वह एक इंसान और एक महिला हैं, और इस तरह के असम्मानजनक व्यवहार के खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने पेशे से प्यार है, लेकिन गलत चीजों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

तापसी पन्नू की 7 दमदार फ़िल्में !

साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की बहस

इंटरव्यू के दौरान, तापसी पन्नू ने साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के बीच चल रही बहस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, साउथ और हिंदी सिनेमा दोनों जगह हिट और फ्लॉप का अनुपात लगभग समान है| फर्क बस इतना है कि यहां बैठे लोगों को सच्चाई का सही पता नहीं होता। अगर आप साउथ सिनेमा को अच्छी तरह से फॉलो करेंगे, तो आपको इसकी वास्तविकता का अंदाजा लगेगा| तापसी पन्नू का यह बयान उनके करियर और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है, जो उन्होंने सिनेमा इंडस्ट्री में अपने सफर के दौरान सीखा है|