राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इसरो अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने मनाया ‘नेशनल स्पेस डे’

KNEWS DESK, पूरा देश आज नेशनल स्पेस डे मनाया जा रहा है। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इसरो अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने भी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। नेशनल स्पेस डे चंद्रयान-थ्री मिशन की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद दिलाने के लिए मनाया जाएगा।

Droupadi Murmu, Somanath Visits An Exhibition To Showcase Space Technologies On The Maiden National Space Day - Amar Ujala Hindi News Live - Space Day:आज पूरा देश मना रहा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष

आज के ही ऐतिहासिक दिन यानी 23 अगस्त को चंद्रयान-थ्री मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था। उसी की याद में पहली वर्षगांठ मनाया जा रही है। यह दिन पूरे देश को हमेशा चंद्रयान-थ्री मिशन की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद दिलाता रहेगा। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो प्रमुख एस.सोमनाथ के साथ दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम मनाया और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी देखी। वहीं इस बार के नेशनल स्पेस डे की थीम ‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा’ है।

इसके अलावा आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-थ्री की लैंडिंग साइट का नाम ‘शिव-शक्ति प्वाइंट’ रखा था और 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे घोषित किया था। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर टविट् करते हुए सभी देशवासियों को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।

About Post Author