कौशांबी: बारिश के चलते कुएं की आगोश में समा गया पक्का मकान, देखें तस्वीरें

रिपोर्ट- अनिरुद्ध पाण्डेय 

KNEWS DESK- कौशांबी ज़िले में बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद अचानक पक्का मकान जमींदोज हो गया। गिरने से पहले ही परिजन मकान छोड़कर बाहर आ गए थे। मकान कुएं के बगल में था, कुएं की दीवार फटने लगी तभी परिवार के लोग बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। इसका वीडियो वह पर मौजूद शख्स ने बना लिया। जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

मंझनपुर तहसील अंतर्गत चक गुरैनी गांव निवासी हीरालाल मौर्या किसानी कर परिवार चलाता है। गांव के अंदर उसका पक्का मकान कुएं के पास बना हुआ था। कुआं काफ़ी पुराना और जर्जर अवस्था में था| दोपहर बारिश के बाद कुएं की नींव बैठने लगी। इसी डर के चलते हीरालाल मकान से सामान निकालने के लिए अंदर गया। लेकिन घर की दीवार  में दरार देख बाहर आ गया।

जैसे ही वह बाहर आया अचानक देखते ही देखते मकान जमींदोज हो गया। उसमें रखे कीमती बर्तन, अनाज, कपड़े, चारपाई, रोजमर्रा की अन्य वस्तु सब दबकर बर्बाद हो गया। अब हीरालाल को बच्चों के भरण पोषण के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा।

About Post Author