वर्ल्ड का सबसे सेफेस्ट शहर ‘अबू धाबी’

KNEWS DESK-  सभी को घूमने जाने का शौक होता है लेकिन किसी भी देश में घूमने जाने से पहले हम एक बार यह जरूर चेक कर लेते हैं कि वो देश सुरक्षित है या नहीं|दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों की सूची जारी की गई है, जिसमें अरब राष्ट्र संयुक्त अरब अमीरात का अबू धाबी पहले स्थान पर है।

2017 से ही संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में सबसे आगे रहा है। लेकिन इस बार 2024 की सूची में उसने पहला स्थान हासिल किया है। कुल 329 वैश्विक शहरों को पछाड़कर अबू धाबी पहले स्थान पर पहुंच गया है| जहां सुरक्षा के साथ-साथ मेडिकल और एजुकेशन भी काफी बेहतर हैं|

यूएई की आबादी लगभग 1 करोड़ से ज्यादा है, वहीं अबू धाबी की आबादी 18 लाख के आस पास है| यूएई के शहर अबू धाबी में 67 अस्पताल है और 765 हेल्थ क्लीनिक है, 1,068 फार्मेसी है| साथ ही देश में न सिर्फ हेल्थ बल्कि एजुकेशन सिस्टम पर भी लगातार काम किया जा रहा है, फिलहाल अबू धाबी में 459 स्कूल है|

Abu Dhabi ranked world's safest city - Dubai Eye 103.8 - News, Talk & Sports

वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिति और सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली नंबियो नामक संस्था ने इस सूची को जारी किया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी भी पहले स्थान पर है। इस सूची में अबू धाबी ने 86.8 अंक हासिल किए हैं, उसके बाद 84.4 अंकों के साथ ताइपे और ताइवान शहर हैं। बेहतरीन सुरक्षा मानकों को लागू करने के अपने वैश्विक नेतृत्व के कारण अबू धाबी को यह गौरव प्राप्त हुआ है|

इस मामले पर अबू धाबी पुलिस विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल मकतूम अली अल शरीफी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अमीरात में सुरक्षा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और सीमा पार से निगरानी के लिए बुद्धिमान नेतृत्व का धन्यवाद। अबू धाबी के साथ संयुक्त अरब अमीरात के अजमान, दुबई और रास अल खैमाह शहर भी वैश्विक स्तर पर सुरक्षित शहरों की सूची के शीर्ष 10 में शामिल हैं। इसी तरह सऊदी अरब के रियाद और जेद्दा क्रमशः 40वें और 50वें स्थान पर हैं। वहीं कुवैत सिटी 81वें से 67वें स्थान पर पहुंच गया है।

 

 

 

About Post Author