उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने CM योगी ,पूरे किए 7 साल 148 दिन…

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सीएम के रूप में सबसे ज्यादा समय तक बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है| योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसेज्यादा समय तक रहे हैं| इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं|

चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं है| मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए|

सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। 25 मार्च 2022 को जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। नारायण दत्त ने साल 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

वहीं, भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर खासा जो दिया। उन्होंने कहा कि राज्य छठी या सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बढ़कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसने देश के सकल घरेलू उत्पाद में 9.2% का योगदान दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद को यूपी सरकार को एक संभावित विकास इंजन के रूप में स्थापित किया है।

About Post Author